8507770022

 भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण   

व्याकरण (Grammar):- जिस शास्त्र के द्वारा हमलोग शुद्ध – शुद्ध बोलना, लिखना और पढना सीखते है उसे व्याकरण कहते है|

व्याकरण के भाग (4)
वर्ण विचार- वर्ण, इसके भेद,उच्चारण,एवं प्रयोग
शब्द विचार- शब्द, उत्पत्ति, वनावट एवं इसके भेद
वाक्य विचार- वाक्य, इसके भेद, वाक्य की रचना एवं विराम चिन्ह
पद विचार Parts of speech- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया इत्यादि

प्रारूप (Format): - व्याकरण के जिस भाग में ................. का अध्ययन किया जाता है उसे ................... कहते है|

वर्ण विचार : -  व्याकरण के जिस भाग में वर्ण, इसके भेद, उच्चारण, एवं इसके प्रयोग का अध्ययन किया जाता है उसे वर्ण विचार कहते है|

शब्द विचार : - व्याकरण के जिस भाग में शब्द, उत्पत्ति, वनावट एवं इसके भेद का अध्ययन किया जाता है उसे शब्द  विचार कहते है|

वाक्य विचार : - व्याकरण के जिस भाग में वाक्य, इसके भेद, वाक्य की रचना एवं विराम चिन्ह का अध्ययन किया जाता है उसे वाक्य विचार कहते है|

पद विचार : - व्याकरण के जिस भाग में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया इत्यादि का अध्ययन किया जाता है उसे पद विचार कहते है|

भाषा(Language):- वैसी साधन जिसके द्वारा हम अपने मन की बात दूसरों को समझाते है और दूसरों की बात को समझते है उसे भाषा कहते है |

भाषा के प्रकार 

लिखित भाषा 

लिखकर

मौखिक भाषा

बोलकर/सुनकर

सांकेतिक भाषा

इशारा/संकेत  

प्रारूप (Format): -  वैसी भाषा जिसमें हम एक दूसरे की बातों को............. समझते है तो उसे ................ कहते है|

लिखित भाषा :-       वैसी भाषा जिसमें हम एक दूसरे की बातों को लिखकर समझते है उसे लिखित भाषा कहते है | जैसे- पत्र लिखना, समाचार पत्र, किताब, जीवनी, कहानी, तार, पत्रिका 

मौखिक भाषा :-       वैसी भाषा जिसमें हम एक दूसरे की बातों को बोलकर या सुनकर समझते है तो उसे मौखिक भाषा कहते है | जैसे- भाषण देना, टेलीफोन करना, टेलीविज़न देखना, गाना सुनना

सांकेतिक भाषा :-    वैसी भाषा जिसमें हम एक दूसरे की बातों को इशारा या संकेत से समझते है उसे सांकेतिक भाषा कहते है |

बोली :- भाषा का वह स्वरूप जो किसी खास या सीमित क्षेत्र में बोला जाता है उसे बोली कहते है |

NOTE:-   हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिंदी है | हम प्रति वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मानते है | 

अलग-अलग राज्यों के लोग भिन्न- भिन्न प्रकार की भाषा बोलते है |         

जैसे :- पंजाब के पंजाबी, बंगाल के बंगाली, गुजरात के गुजराती, महाराष्ट्र के मराठी, तमिलनाडु के तमिल, आन्ध्रप्रदेश के तेलुगु आदि भाषा बोलते है |

लिपि (Script):-    भाषा लिखने के ढंग को लिपि कहते है |

देवनागरी लिपि :- हिंदी और संस्कृत भाषा को देवनागरी लिपि में लिखा गया है |

रोमन लिपि :-       अंग्रेजी भाषा को रोमन लिपि में लिखा गया है |

गुरुमुखी लिपि :-  पंजाबी भाषा को गुरुमुखी लिपि में लिखा गया है |

फारसी लिपि :-    उर्दू भाषा को फारसी लिपि में लिखा गया है |