8507770022

संज्ञा  (NOUN)

संज्ञा: -  किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जाति, द्रव्य, गुण, भाव और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।

जैसे - पशु (जाति), सुंदरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान), मारना (क्रिया)

व्यक्तिवाचक संज्ञा(Proper Noun): - 

विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु               जैसे - जयपुर, दिल्ली, भारत, रामायण, अमेरिका, राम

जातिवाचक संज्ञा(Common Noun): -

प्राणी या वस्तु की समस्त जाति 

जैसेघोड़ा, फूल, मनुष्य,वृक्ष इत्यादि

समूहवाचक संज्ञा(Collective Noun): -

व्यक्ति या वस्तु के समूह 

जैसे - परिवार, कक्षा, सेना, भीड़, पुलिस आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा(Material Noun): -

द्रव्य पदार्थ/नाप तौल 

जैसे - पानी, लोहा, तेल, घी, दाल, इत्यादि।

भाववाचक संज्ञा(Abstract Noun): -

पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा,धर्म   

जैसे - बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई

Format- जिस संज्ञा शब्द से किसी ………………………. के नाम का बोध हो, उसे …………… कहते हैं।

व्यक्तिवाचक संज्ञा: - जिस संज्ञा शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।  

जैसे - जयपुर, दिल्ली, भारत, रामायण, अमेरिका, राम इत्यादि।

जातिवाचक संज्ञा: -जिस संज्ञा शब्द से किसी प्राणी या वस्तु की समस्त जाति का बोध होता है,उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। 

जैसे - घोड़ा, फूल, मनुष्य,वृक्ष इत्यादि।

समूहवाचक संज्ञा: - जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है तब उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।     

जैसे - परिवार, कक्षा, सेना, भीड़, पुलिस आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा: - जिस संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य का बोध हो तो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।          

जैसे - पानी, लोहा, तेल, घी, दाल, इत्यादि।

भाववाचक संज्ञा: -जिस संज्ञा शब्द से किसी पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा,धर्म आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।      

जैसे - बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई, थकावट आदि।

भाववाचक संज्ञा (Abstract Nouns)

कुछ संज्ञा शब्द मूलतः भाववाचक होते हैं , तथा कुछ अन्य शब्दों से बनाये जाए हैं . जैसे - वीर से वीरता ,मम से ममत्व ,अपना से अपनापन आदि .
भाववाचक संज्ञाएँ पाँच प्रकार के शब्दों से बनती हैं :-

. जातिवाचक संज्ञाओं से - बूढा से बुढ़ापा ,दोस्ती से दोस्ती ,पंडित से पंडिताई ,लड़का से लड़कपन ,मनुष्य से मनुष्यता ,मित्र से मित्रता ,बच्चा से  बचपन ,आदमी से आदमियत ,शत्रु से शत्रुता आदि .

. सर्वनामों से - अपना से अपनापन ,स्व से स्वत्व ,निज से निजता, अहं से अहंकार , मम से ममता आदि .

. विशेषणों से - चतुर से चतुरता ,मीठा से मिठास ,गुरु से गुरुता या गौरव ,सुन्दर से सुन्दरता ,कटु से कटुता , अच्छा से अच्छाई बुरा से बुराई ,गरीब से गरीबी .

. अव्ययों से - धिक् से धिक्कार, दूर से दूरी ,मना से मनाही ,निकट से निकटता आदि .

. क्रियाओं से - चढ़ना से चढ़ाई ,खेलना से खेल ,उड़ना से उड़ान , बनाना से बनावट ,लिखना से लेख आदि .

खेलना , दौड़ना आदि संज्ञा की तरह भी प्रयुक्त होते हैं . ऐसे प्रयोगों को क्रियार्थक संज्ञा कहते हैं .

नीचे कुछ महत्वपूर्ण भाववाचक संज्ञाओं के उदाहरण दिए जा रहे हैं .इन्ही के आधार पर अन्य शब्दों की भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण किया जा सकता है|

शब्द - भाववाचक संज्ञा 
अच्छा - अच्छाई
अपना - अपनत्व
अरुण - अरुणिमा
अहं - अहंकार
अमर - अमरता
आलसी - आलस्य
आस्तिक - आस्तिकता
ईश्वर - ईश्वरता
उदासीन - उदासीन
उपयोगी - उपयोगिता
उभरना - उभार
उलझना - उलझाव
ऋजु - ऋजुता
कंजूस - कंजूसी
कठोर - कठोर
प्रतिष्ठित - प्रतिष्ठा
प्रयुक्त - प्रयोग
परिष्कृत - परिष्कार
पतिव्रता - पातिव्रत
पढ़ना - पढ़ाई
पतला - पतलापन
फैलना - फैलाव
ब्रह्मचारी - ब्रम्हचर्य
बोलना - बोली
बाप - बपौती
बाल - बाल्य
लम्बा - लंबाई
लघु - लघुता
लगना - लगाव
लड़का - लड़कपन
लड़ना - लडाई
लोभी - लोभ
रंग - रंगता
लड़का - लड़कपन
सिंह - सिंहत्व
सुजन - सौजन्य
सेवक - सेवा
संपादक - संपादन
अपना - अपनत्व
कटु - कटुता
कठिन - कठिनता
कठोर - कठोरता
कर्मनिष्ठ - कर्मनिषठा
तंद्रिल - तन्द्रा
तेजस्वी तेजस्वीता   
गुरु - गुरुता
गंभीर - गंभीरता
चिकित्सक - चिकित्सा
चपल - चपलता
चालक - चालाकी
चंचल - चंचलता
चिल्लाना - चिल्लाहट
चुनना - चुनाव
चौड़ा - चौडाई
चोर - चोरी
छोटा - छुटपन
जीतना - जीत
जलना - जलन
मम - ममता
मलिन - मलिनता
मनुष्य - मनुष्यता
माता - मातृत्व
मधुरता - मधुर
योगी - योग
युवक - यौवन
राष्ट्र - राष्ट्रीयता
रोकना - रुकावट

शब्द - भाववाचक संज्ञा 

विमन - वैमनस्य
वृद्ध - वाद्ह्रय

कम् - कमी
कमज़ोर = कमजोरी
कम - कमी
कर्ता - कर्तव्य
काला - कालिमा
कान्त - कान्ति
कटु - कटुता
कायर - कायरता
कुलीन - कुलीनता
कृतिम - कृतिमता
कृपण - कृपणता
खोजना - खोज
खेलना - खेल
कुशाग्र - कुशाग्रता
गडगडाना - गद्गढ़ात
बुद्धिमान - बुद्धिमता
भिन्न - भिन्नता
भूखा - भूख
मधुर - मधुरता
मारना - मार
मिलना - मेल
मीठा - मिठास
मृग - मृगया
वक्ता - वक्तव्य
वत्स - वात्सल्य
विद्वान - विद्वता
विकल - विकलता
वेद - वेदत्व
देव - देवत्व
नारी - नारीत्व
नृप - नृपत्व
पशु - पशुता
प्रभु - पशुता
पराया - परायापन
निज - निजता
सर्व - स्वत्व
स्व - स्वत्व
अधम - अधमता
कृतज्ञ - कृतज्ञता
कंजूस - कंजूसी
उजला - उजलापन
दिलचस्प - दिलचस्पी
दीर्घ - दीर्घता
कृपण - कृपणता
खरा - खरापन
खट्टा - खटास , खटाई
खुश - ख़ुशी 

शठ शठता              शिशु - शिशुता
स्पष्ट - स्पष्टता
वीर - वीरता
पुरुष - पुरुषत्व
फ़क़ीर - फ़कीरी
विधवा - वैधव्य
शत्रु - शत्रुता
शिशु - शैशव
सज्जन - सजन्नता
साधू - साधुत्व
स्वामी - स्वामित्व
अंकित - अंकन
अराजक - अराजकता
आनंदित - आनंद
आलसी - आलस्य
ख्यात - ख्यक्ति
गँवार - गँवारपन
चौड़ा - चौड़ाई
छोटा - छुटपन
जटिल जटिलता
चमत्कृत - चमत्कार
चिकना - चिकनाई

 

शब्द - भाववाचक संज्ञा 

स्वस्थ - स्वास्थ्य
स्वामी - स्वामित्व
हिंसक - हिंसा
हारना - हार
हिन्दू - हिंदुत्व
श्रोता - श्रुति
अज्ञ - अज्ञता
अतिथि - आतिथ्य
अमर - अमरत्व
आस्ति - आस्तित्व
आदमी - आदमियत
इंसान - इंसानियत
उपस्थित - उपस्थिति
उस्ताद - उस्तादी
कुमार - कौमार्य
कृषक - कृषि
गृहस्थ - ग्राहस्थ
चाटुकार - चाटुकारिता
ठाकुर - ठकुराई
बल - बलवत्ता
बच्चा - बचपन
बाल - बालपन
बालक - बालकपन
ब्राह्मण - ब्राह्मणत्व
बुद्ध - बुद्धत्व
भाई - भाईचारा
भ्राता - भ्रातत्व
मर्द - मर्दानगी
मनुष्य - मनुष्यता
मित्र - मित्रता
अमर - अमरत्व
अनुकूल - अनुकूलता
अनुचित - अनौचित्त
अनुरक्त - अनुरक्ति
अधिकृत - अधिकृति
अभिलाषित - अभिलाषा
अवनत - अवनति
अच्छा - अच्छाई
गरम - गरमाई
गंभीर - गंभीरता
गहरा - गहराई
गुरु - गुरुता
गोल - गोलाई
ढीठ - ढीठई
तरुण - तरुनाई
तेज़ - तेज़ी

 

शब्द - भाववाचक संज्ञा 
जपना - जप
झुकना - झुकाव
टिकना - टिकाव
ठाकुर - ठकुराई
ठग - ठगी
तरुण - तरुणाई
तपस्वी - तप
तथा - तथ्य
तीव्र - तीव्रता
थकना - थकावट
देव - देवत्व
दौड़ना - दौड़
दुष्ट - दुष्टता
दूर - दूरी
धीर - धैर्य
धिक् - धिक्कार
धवल - धवलता
नास्तिक - नास्तिकता
निपुण - निपुणता
नीच - नीचता
नीला - नीलिमा
नेता - नेतृत्व
परतंत्र - परतंत्रता
पुरुष - पौरुष
प्रकट - प्राकट्य
पंडित - पांडित्य
प्रतापी - प्रताप
श्वेत - श्वेतता
सज्जन - सजन्नता
संस्कृत - संस्कृति
सुगम - सौगम्य
सुहृदय - सौहादर्य
दास - दासता
आवश्यक - आवश्यकता
आस्तिक - आस्तिकता
आसक्त - आसक्ति
उपकृत - उपकार
उच्च -  उच्चता
उत्तम - उत्तमता
ऊँचा - ऊँचाई
एक - एकता
ऐतिहासिक - ऐतिहासिकता
कड़वा - कड़वाहट
ग्रामीण - ग्रामीणता
ग्राम्य - ग्राम्यता
ग्रंथित - ग्रंथन